जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी सपा, वरिष्ठसपा नेता आमिर खान
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने पनियार के जखीरा चौराहे पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल में समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पीडीए के हक और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प ले चुकी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर न्याय और विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है। इसी तरह वरिष्ठसपा नेता आमिर खान ने सपा सरकार के कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों, नौजवानों का हक छीनकर पूंजीपतियों को मजबूत कर रही है। मासिक बैठक का संचालन रामनारायन यादव ने की। इस दौरान यशवंत यादव, सुदामा यादव, रहमत अली, नंदलाल विश्वकर्मा, संजय कुमार निषाद,सोनू सिंह, धनंजय कुमार पटेल, अकरम भाई सीताराम यादव, जीतन आज लोग मौजूद रहे l


