Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला आईटी सेल के घर पर स्वास्थ जानने पहुँचे टीएससीटी अध्यक्ष 

जिला आईटी सेल के घर पर स्वास्थ जानने पहुँचे टीएससीटी अध्यक्ष 

जिला आईटी सेल के घर पर स्वास्थ जानने पहुँचे टीएससीटी अध्यक्ष

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संस्थापक विवेकानंद का जनपद महराजगंज में टीएससीटी प्रदेश प्रबंधक महेन्द्र कुमार वर्मा के आवास पर रात्रि में प्रथम आगमन हुआ। सुबह उनके स्वागत हेतु जनपद महराजगंज के समस्त ब्लॉक पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी उनके स्वागत हेतु पहुँचे। तत्पश्चात वहाँ से पहले से निर्धारित कार्यक्रम जिला आईटी सेल प्रभारी महराजगंज मो० अय्यूब अंसारी के आवास हेतु सभी लोग रवाना हुए। टीएससीटी जनपद महराजगंज के जिला आईटी सेल मो० अय्यूब अंसारी माह दिसम्बर में स्कूल से घर आते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका कुशल क्षेम जानने हेतु उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, प्रदेश प्रबंधक महेन्द्र कुमार वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के साथ जिला टीम महराजगंज के साथ पहुँचे। आईटी सेल के आवास पर ही ब्लॉक टीम और जिला टीम के साथ बैठक भी किया गया जिसमें टीएससीटी के मुख्य उद्देश्य समस्त परिषदीय शिक्षकों, माध्यमिक इंटर कालेज, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, मदरसा शिक्षकों को जोड़ने के सम्बंध में चर्चा किया, ताकि संकट की स्थिति में उनका आर्थिक, समाजिक नैतिक सहयोग प्रदान किया जा सके। जिससे वे स्वंय को अलग महसूस न करें। बैठक में जनपद महराजगंज के दिवंगत शिक्षक स्व० अश्वनी तिवारी, स्व० देवेन्द्र कुमार, स्व० पवन कुमार वर्मा, स्व० अनूप कुमार और, स्व० विजय कुमार मिश्रा जी के परिवार को कुल 1.87 करोड़ रुपए सहयोग के संबंध में भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर मंडल संयोजक नीरज श्रीवास्तव, जिला संयोजक चरन सिंह कंवर, जिला प्रवक्ता आशुतोष सिंह, जिला सहसंयोजक अनिल कुमार, सुनील कुमार प्रजापति, सुनील गौतम, दीपचन्द पाल, ब्लॉक संयोजक निचलौल राजेश कुमार, ब्लॉक संयोजक नौतनवा जितेन्द्र पटेल, लालमणि, डॉ कैलाश नाथ, वीरेन्द्र मौर्य, दुर्गेश चंद शर्मा, विद्यासागर आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे