Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबंदर के हमले में हुए दर्जनों घायल,ग्रामीण भयभीत

बंदर के हमले में हुए दर्जनों घायल,ग्रामीण भयभीत

बंदर के हमले में हुए दर्जनों घायल,ग्रामीण भयभीत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत के वार्ड नं चार सरदार पटेल नगर में एक बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। राह चलते व उनके घरों में जाकर लोगों को काट कर घायल कर दे रहा है। बंदर के हमले में उक्त वार्ड निवासी मोहन पासवान, संतोष प्रजापति व दीपक मल्ल बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल तीनों को रेफर कर दिया। वही बंदर के हमले में राजू राय, उमेश सिंह, विरेन्द्र सिंह, परमेश्वर सिंह, अर्चना सिंह, शारदा पासवान, गणेश, हरिलाल, ब्रम्हदेव, दुर्विजय आदि को घायल कर दिया है। इस वार्ड की सभासद अर्चना सिंह सहित तमाम लोगों ने शासन प्रशासन से इस बंदर से निजात दिलाने की अपील की है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे