Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश450 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,दो तस्कर नदी में...

450 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,दो तस्कर नदी में कूदकर भागे

450 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,दो तस्कर नदी में कूदकर भागे

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल सीमा पर खैराघाट के पास से नेपाली शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने एसएसबी जवानों को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जिसके पास से 450 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ।एसएसबी के जवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि खैरा घाट स्थित स्तंभ संख्या 538/29 के रास्ते कुछ लोग नेपाली शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें अपनी ओर आता देख तस्कर शराब की बोरियां छोड़कर भागने लगे। इनमें से दो व्यक्ति नदी में कूदकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। जबकि एक व्यक्ति को 450 शीशी नेपाली शराब के साथ दबोच लिया।एसएसबी ने तस्कर को हिरासत में खैराघाट बीओपी के कमांडर राहुल सिंह नेगी ने बताया पकड़े गए तस्कर की पहचान संतराम निवासी पकड़ियहवा जिला रूपन्देही, नेपाल के रूप में हुई। एसएसबी ने हिरासत में लिए गए तस्कर को शराब समेत आगे की कार्रवाई के लिए कोल्हुई पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि नेपाल की खुली सीमा से मौजूदा समय में नेपाली शराब की तस्करी जोर पर चल रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे