Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedहनुमना जनपद में बिना सूचना ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को कलेक्टर ने...

हनुमना जनपद में बिना सूचना ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

हनुमना जनपद में बिना सूचना ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

मऊगंज
सरकारी कर्मचारियों पर लगाम लगाने की कवायत शुरू हो गई है।मऊगंज जिले के हनुमना जनपद में कई अधिकारी और कर्मचारी तमाम निर्देशों के बाद भी बिना किसी सूचना के गायब रहते है जिन पर नकेल कसने के लिए मऊगंज जिला अंतर्गत हनुमना एसडीएम राजेश मेहता के औचक निरीक्षण में जनपद के कई अधिकारी व कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम हनुमना की अनुशंसा पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने कारण बताओं नोटिस भेजा है। तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हनुमना द्वारा दिनांक 05 जुलाई 2024 को समय दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत कार्यालय हनुमना का आकस्मिक निरीक्षण किया था जिसमें आरके सिंह,बसंतलाल पटेल ,अजय पटेल, प्रतिभा सिंह,अनुज कुमार शुक्ला,अर्जुन सिंह,अभिषेक सिंह बिना किसी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृति कराये कार्यालय से अनुपस्थित रहें वही दात्यित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता लापरवाही अनुशासनहीनता माना गया है तथा म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उपनियम मे प्रावधानित नियमो के प्रतिकूल होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।3 दिवस के अंदर जवाब मांगा है अन्यथा अनुशंसनात्मक कार्यवाही की जावेगी ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे