Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा स्वास्थ्य केंद्र पर समय से इलाज नहीं हुआ तो किन्नर ने...

पनियरा स्वास्थ्य केंद्र पर समय से इलाज नहीं हुआ तो किन्नर ने किया हंगामा

पनियरा स्वास्थ्य केंद्र पर समय से इलाज नहीं हुआ तो किन्नर ने किया हंगामा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर डॉक्टर मौजूद नहीं रहने की वजह से किन्नर और उसके साथियों ने हंगामा किया। किन्नर के एक साथी तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर डॉक्टर नहीं मिले। फोन करने के काफी देर बाद डॉक्टर नहीं आए तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद अफरातफरी मच गया। कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अस्पताल पर हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। बाद में डॉक्टर ने आकर इलाज शुरू किया तो मामला शांत हुआ । किन्नर सोनिया रानी का आरोप है कि मेरे एक साथी का तबियत खराब हो गई थी।उसको इलाज के लिए प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पनियरा में सुबह आठ बजे इलाज के लिए पहुंचे थे।जहां पर अस्पताल बंद था और डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी – अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।मरीज और तीमारदार काफी देर तक । आवाज लगाते रहे। लेकिन कोई भी • स्वास्थ्य कर्मी उन्हें देखने नहीं पहुंचा। लगभग एक घंटे के बाद एक वार्ड । व्याय आया और मेरे साथी को एकइंजेक्शन लगाया।लेकिन जब समय बीतने के बाद ■ आराम नहीं हुआ तो साइन बोर्ड – लिखे गए चिकित्सकों के नंबर पर फोन करके सम्पर्क किया लेकिनकोई फोन उठाएं ।तब जाकर मजबूर होकर हंगामा और चिखना चिल्लानाशुरू किया। उसके बाद ही एक चिकित्सक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा। फिर अपने बीमार साथी को अल्ट्रासाउंड कराने चले गए। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार का कहना कि आर्केस्ट्रा में नाचने वाले एक डांसर का तबियत खराब था। जिसका स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज किया गया है। इसके बावजूद भी मेरे एक स्टाफ को लोगों ने मारा पीटा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पीएचसी पनियरा पर किन्नरों द्वारा की जा रही हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे