विधायक लिखी स्कार्पियो को पुलिस ले गई थाने,जांच मे जुटी पुलिस
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर अपना जलवा दिखाने के चक्कर मे एक गांव के नेता को भारी पड़ गया। भौकाल जमाने के शौक में स्कार्पियो पर विधायक लिखवा कर एक व्यक्ति चलता था किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थानाध्यक्ष पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को देर शाम मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और आरोपित व्यक्ति के दरवाजे से स्कार्पियो को पकड़ कर थाने ले गए जबकि पुलिस को देख मौके वह फरार हो गया। चर्चाओं के अनुसार व्यक्ति सत्ता के एक सहयोगी पार्टी का नेता है जो कई महीनों से विधायक लिखी गाड़ी से चलते थे। थानाध्यक्ष पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पनियरा थाने के ग्राम सभा नरकटहां के छोट का टोला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह स्कार्पियो पर विधायक लिखवा कर चलता है जबकि उसके परिवार में कोई विधायक नही है। शिकायत पर वह स्वयं मौके पर गए तो आरोपी व्यक्ति के दरवाजे पर सफेद कलर की स्कार्पियो पाई गई जिसे कब्जे में लिया गया है।


