Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउच्चधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी नहीं बनी सड़क,नाराज लोगों ने...

उच्चधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी नहीं बनी सड़क,नाराज लोगों ने बुधवार को कीचड़ भरी सड़क पर किया प्रदर्शन

उच्चधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी नहीं बनी सड़क,नाराज लोगों ने बुधवार को कीचड़ भरी सड़क पर किया प्रदर्शन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर अड़बड़हवा स्थित मां वामंत के स्थान के पिच रोड से औरहिया के टोला रायपुर को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। बार-बार मांग करने के बाद भी सड़क न बनने से इस बरसात में सड़क पर चलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को कीचड़ भरी सड़क पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सड़क बनवाने की मांग प्रशासन से की।गांव के पन्ने मौर्य, हरिराम मौर्य, विष्णु मौर्य, पारस निषाद, प्रिंस सहानी कुलदीप सहानी सहित दर्जनों लोगों में बुधवार को नारेबाजी कर सड़क बनवाने की मांग की। इन लोगों का कहना रहा कि इस सड़क का व्यापक जनहित में बनवाना जरूरी है। नारेबाजी करते हुए लोगों ने अपनी दुर्दशा क्या की। इन लोगों का कहना रहा कि कच्चीसड़क बरसात होने के कारण पानी से भर जाती है और कीचड़ हो जाता है। में इसके कारण इस पर आवागमन पूरी क तरह से बंद हो गया है। इसके अवरुद्ध होने से लोग प्रभावित हो रहे है और बीमार व्यक्तियों को इलाज के लिए, अस्पताल ले जाने में नाको चने चबाने पड़ते हैं। समय से इलाज नहीं हो पाता है। स्कूली बच्चों का स्कूल छूट जा रहा है। ग्राम प्रधान विन्द्रावती देवी के प्रतिनिधि भागीरथी ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सड़क बनाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। उच्च अधिकारीयो से शिकायत करने के बावजूद भी नहीं बनी है सड़क।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे