Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनकाबपोश बदमाशो ने गोली मारकर बाइक लुटने के बाद मौके से फरार,घटना...

नकाबपोश बदमाशो ने गोली मारकर बाइक लुटने के बाद मौके से फरार,घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस

नकाबपोश बदमाशो ने गोली मारकर बाइक लुटने के बाद मौके से फरार,घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी अलाउदिन अंसारी (45 वर्ष) नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बाबूराम बेलवा गांव निवासी रज्जाक साढू के घर आया था। जंहा से अपने साढू के लड़के मैनुदिन के साथ गुरुवार दोपहर को पिपरा पंजाब बैंक मे खाता खोलवाने गया था, जहा से खाता खोलवाकर घर लौट रहे थे कि पडरौना पनियहवा एनएच 28बी पर स्थित लीलाधर छपरा गांव के प्रधान के घर के समाने सड़क पर दिन के चार बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पिपरा से पीछा करते हुए पहुचकर उन्हे गाली देते हुए रोक लिया और बाइक से चाभी निकालने लगे। विरोध करने पर दूसरा बदमाश ने असलहा निकालकर गोली चला दिया।अलाउदिन के बाह मे गोली लगते हुए पीठ को पार कर गई, जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गए और सडक पर गिर गए। दो राहगीरों ने बचाने के लिए ज्यों आगे बढ़े तो उनपर भी बदमाशों ने असलहा तानते हुए बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराई जहां घायल का इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर लोगो मे दहशत का मौहाल बना हुआ है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए खोजबीन मे लगी हुई है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे