घर से निकली बालिका लापता
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के शहीद भगत सिंह वार्ड निवासी इंद्रेश की सात वर्षीय पुत्री ज्योति शनिवार की शाम को घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। पिता इंद्रेश ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ की और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ बालिका के रिश्तेदारों के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। बालिका की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।


