Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबकरीद त्यौहार को लेकर पनियरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई...

बकरीद त्यौहार को लेकर पनियरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर हिंदू व मुस्लिम सभी अपने त्योहार आपसी सौहार्द से मनाएं। कहीं भी किसी तरह की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ये बातें शनिवार को पनियरा थाने पर शान्ति कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए सदर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने कही।हम आपको बताते चले कि पनियरा थाने पर शनिवार को एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में आने वाले मुस्लिम समुदाय के | बकरीद का त्योहार व हिन्दू समाज के लोगों का कावर यात्रा पर विस्तृत रुप से चर्चा की | गयी। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस मित्र के रुप में कार्य करती आ रही है और करती रहेगी। त्योहार में कोई व्यवधा न आवे इसलिए हर सम्भव प्रयास करती | रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी की अवशेष सुरक्षित जगह पर रखें ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सीओ सदर ने कहा कि जिस तरह से अल्लाह को खुश करने के लिए सबसे प्यारी चीज कुर्बानी की जाती है उसी तरह हर व्यक्ति को एक दूसरे को खुश करने के लिए ऐसा कार्य करना चाहिए। किसी के गांव में किसी तरह की | शिकायत हो तो पुलिस को बता दें ताकि समय से निस्तारण किया जा सके। बैठक में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज पनियरा अख्तर अहमद, मौलाना नूरुल होदा मिस्बाही, मौलाना असरफ अली नूरानी, मौलाना एजाज अहमद, अब्बास अली, कारी इकबाल अहमद नूरी, हाफिज सहमत अली, हाफिज अब्दुल अजीज, मौलवी जहीर खान, हैदर अली, रुपेश शर्मा, प्रधान श्रवण गुप्ता, जलालुद्दीन अंसारी, मोनू यादव जमकाल, शेषमणि, अमरजीत निषाद, अम्बिका प्रसाद यादव, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद | सहमत रजा, राम समुझ मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे