सर्व मनोकामना पूर्ति धाम मंदिर में गूंजी डॉ जया श्रीवास्तव और अविजित के स्वरों में संगीतमयी आरती

सर्व मनोकामना पूर्ति धाम मंदिर में गूंजी डॉ जया श्रीवास्तव और अविजित के स्वरों में संगीतमयी आरती

सर्व मनोकामना पूर्ति धाम सिद्ध मंदिर श्री बाबा परमहंस महाराज के रजत जयंती वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय भव्य धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन के समापन समारोह में सुर ताल संगम संस्था के बैनर तले एक ऐतिहासिक सफल प्रयास किया गया। संस्था की डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गायिका डॉ जया श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त मंदिर में प्रतिदिन संगीतमयी आरती करवाने के लिए सभी भक्तजन और मंदिर समिति सहित समस्त स्थानीय लोग बेसब्री से प्रतीक्षारत थे। अतः सभी के अनुरोध को ईश्वर की आज्ञा मानते हुए सुर ताल संगम संस्था के तत्वावधान में प्रथम म्यूजिक लांचिंग के रूप में इस आरती को विधिवत संगीतबद्ध करके अपने स्वरों से सुसज्जित करने के लिए लखनऊ निवासी डॉ जया ने अपने सुपुत्र लोकप्रिय गायक एवं कुशल संगीतज्ञ अविजित श्रीवास्तव ने दिन रात एक करते हुए बेहतरीन तरीके से इसको तैयार किया।
सर्वसिद्धि दायक मंदिर के पच्चीसवें महावार्षिकोत्सव के अवसर पर इस आरती की म्यूजिक सीडी का विमोचन नगर के प्रशासनिक और गणमान्य अतिथियों के द्वारा किया गया तथा लखनऊ से आमंत्रित कलाकारों डॉ जया श्रीवास्तव और अविजित श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी भक्तों, मंदिर समिति तथा सुर ताल संगम संस्था के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष और आभार व्यक्त करते हुए संस्था और इसके समस्त कलाकारों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *