बुलडोजर बाबा चांप रहें हैं माफिया हांफ रहें हैं” के जोशीले गीत के साथ दिनेश लाल यादव का निरहूआ का निकला रोड शो
सासंद व भोजपुरी फिल्म स्टार की एक झलक देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
कुशीनगर! नगर निकाय चुनाव प्रचार मे भाजपा का स्टार प्रचारक सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहूआ का मथौली बाजार में भव्य रोड शो निकला! स्टार प्रचारक निरहुआ को देखने के लिए भारी जनसमूह उमड पडा था!
विदित हो कि नगर निकाय चुनाव मे सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार कर रहें हैं नव सृजन नगर पंचायत मथौली मे भाजपा, सपा बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं सभी का लक्ष्य नगर अध्यक्ष बनने का है सब जनता के रहनुमा बन विकास करने का दावा कर रहे हैं।
सोमवार को अपरान्ह एक बजे आजमगढ़ के भाजपा सांसद व स्टार प्रचारक अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहूआ व कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे मथौली चेयरमैन पद प्रत्याशी जवाहर लाल सिंह के साथ काफिले के साथ मथौली चौराहे पर आये निरहूआ को देखने के लिए भारी जनसमूह उमड पडा भाषण के दौरान बुलडोजर बाबा चांप रहे हैं माफिया हांफ रहे हैं लोगों ने हाथ मिलाकर समर्थन किया निरहूआ ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की भावुक अपील करते हुए कहा केंद्र प्रदेश और नगर तीनों जगह भाजपा की सरकार बनाए विकास की गंगा बह उठेगी!


