पार्टी सिम्बल को लेकर उहा पोह में प्रत्यासी
महराजगंज जनपद से बडी खबर पंचायत चुनाव को लेकर जहॉं कई पार्टियों के द्वारा अपने प्रत्याशियों का चेहरा साफ करदिया गया है तो वहीं तमाम पार्टियों के द्वारा अपने प्रत्याशियों का चेहरा साफ न किये जाने के कारण घमासान मचा हुआ है जिसको लेकर प्रत्याशियों के द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं के गणेश परिक्रमा का दौर जारी है
आप को हम बताते चले कि नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों के सिम्बल को लेकर उहा पोह की स्थित बनी हुई है और चुनाव की तिथि दिन प्रति दिन नजदीक आने के कारण मामला और भी गर्म होता जारहा है जिससे सिम्बल के लिये लाइन में लगे प्रत्याशियों का पारा परवान चढ़ता जा रहा है परन्तु मामला अन्धेरे में होने के कारण धुन्ध बना हुआ है जो समझ से परे है अब आने वाला समय बतायेगा की किसको मिलेगा सिम्बल किसके सर पर बधेगा ताज।


