Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशबे कद्र की रात में इबादत करने का है बहुत सवाब, कारी...

शबे कद्र की रात में इबादत करने का है बहुत सवाब, कारी अफ़जल

शबे कद्र की रात में इबादत करने का है बहुत सवाब – कारी अफ़जल

गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर के इमाम कारी अफजल बरकाती ने बताया कि शबे कद्र के बारे में अल्लाह तआला फरमाता है कि बेशक हमनें कुरआन को शबे कद्र में उतारा। शबे कद्र हजार महीनों से बेहतर है यानी हजार महीना तक इबादत करने का जिस कदर सवाब है उससे ज्यादा शबे कद्र में इबादत का सवाब है। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया शबे कद्र अल्लाह तआला ने मेरी उम्मत को अता की है। यह पहली उम्मतों को नहीं मिली। हजरत आयशा रदिअल्लाहु अन्हा से मरवी है कि पैगंबरे इस्लाम ने फरमाया शबे कद्र को आखिरी अशरा की ताक रातों में तलाश करो यानी रमज़ान की 21, 23, 25, 27, 29 में तलाशो।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे