Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीईओ गरिमा यादव की अध्यक्षता में निपुण चौपाल का किया गया आयोजन

बीईओ गरिमा यादव की अध्यक्षता में निपुण चौपाल का किया गया आयोजन

बीईओ गरिमा यादव की अध्यक्षता में निपुण चौपाल का किया गया आयोजन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकास खण्ड पनियरा के कम्पोजिट विद्यालय भवानीपुर में बीईओ गरिमा यादव की अध्यक्षता में निपुण चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि बीएसए आशीष कुमार सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवल के साथ शुरू किया गया।
बीएसए ने शिक्षा के महत्व को बताकर अभिभावकों को बच्चों के प्रति उनके दायित्व को समझाया।
कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के प्रति जागरूक रहें और पी टी एम बैठक में जरूर सम्मिलित हो।
उन्होंने पनियरा के निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के नेतृत्व की सराहना सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता से किया।
लीक पर वे चलें जिनके,चरण दुर्बल और हारे हैं।
हमें तो जो हमारी यात्रा से बने, ऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं।

निपुण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों विष्णु 166 शब्द, सुन्दरी 122 शब्द, अनन्या 110 शब्द ,जानकी 110 शब्द,पंकज 105 शब्द प्रीति 102 शब्द प्रति मिनट की प्रवाह से पढ़ने वाले निपुण बच्चों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण बच्चों के अभिभावकों को साल देकर सम्मानित किया गया। मेडल पाकर स्कूली बच्चे खुशी से उत्साहित हो उठे।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर अभिभावकों में निपुण लक्ष्य की प्रतियां भी वितरित की गई।
इस मौके पर बीईओ गरिमा यादव, संजय पासवान, महेंद्र चौहान,संजय यादव, मोहम्मद अयूब, फूलचंद यादव, धर्मेन्द्र यादव, सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे