Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश75 बकाएदारों का कटा विद्युत कनेक्शन

75 बकाएदारों का कटा विद्युत कनेक्शन

75 बकाएदारों का कटा विद्युत कनेक्शन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर
मेगा कांबिंग अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व
में बिजली निगम की चार टीम सहित विजीलेंस टीम के
साथ पनियरा टाऊन में छापेमारी की गई।
इस दौरान 80 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई है और बिजली बिल बकाया में 75 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटी गई है।
छापेमारी के दौरान 15 उपभोक्ताओं के घरों पर लगा मीटर खराब मिलने पर उसको तत्काल बदलवाया गया है।
वहीं 60 उपभोक्ता द्वारा दुकान में घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।इन सभी उपभोक्ताओं का बिजली क्षमता लोड़ बढ़ाने की कार्रवाई की गई है।तीन उपभोक्ता ऐसे पाएं गए जो बिना बिजली कनेक्शन लिए चोरी से अपने घरों पर बिजली का उपयोग कर रहे थे जिनके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत आनन्दनगर बिजली थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
इस मौके पर एसडीओ शाहिद अंसारी,वीर प्रताप सिंह,राजीव नायक,जेई कमलेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार,छेदी प्रसाद,आर0के गौतम, रामगोपाल सिंह, विजीलेंस प्रभारी अंजनी कुमार राय सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद थे।
इस संबंध में अधिशाषी अभियंता आनंदनगर द्वितीय चंद्रेश उपाध्याय ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है।जिन लोगों का बिजली बिल बकाया है वह अविलंब जमा कर दे नहीं तो जांच दौरान किसी भी उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया मिला तो उसके घर की कनेक्शन काटकर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान के दौरान चेकिंग अभियान चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे