वन विभाग ने छापेमारी कर जंगली लकड़ी बरामद किया अभियुक्त हुआ फरार
*कम्प्यूटर जगत संवाददाता महराजगंज* सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के अन्तर्गत पकड़ी रेन्ज के सदर बीट के तहत ग्राम पिपरा रसुलपुर अहिरवाती टोला से वन विभाग के छापामारी मे एक ब्यक्ति के घर से सागौन तीन नग साखू दो नग बरामद किया गया।जो वन कर्मी को देख मौके से अभियुक्त फरार हो गये | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 27/02/2023 दिन सोमवार को समय लगभग शाम के 06.00 बजे ग्राम पिपरा रसुलपुर अहिरवाती टोला मुखबीर की सूचना पर सुरेश यादव पुत्र मोलहू के घर छापा मारा गया छापे के दौरान सागौन तीन नग साखू दो नग बरामद किया गया। मौके से अभियुक्त वन कर्मियों को देखते ही भाग गया। इस बीच बरामद करने वाले टीम मे वनकर्मी प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी पकड़ी मोहन सिंह, कासिम अली वन दरोगा,हरिराम यादव वनरक्षक,अमित कुमार पाण्डेय वन्य जीव रक्षक, जगदीश कुशवाहा वन्य जीव रक्षक, अमजद खान वनरक्षक मौजूद रहे। इस संम्बन्ध मे प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी पकड़ी मोहन सिंह ने कहा कि बरामद प्रकाष्ठ को पकड़ी रेंज लाकरलाया गया तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है। और भागे हुए अभियुक्त की तलाश जारी है।


