पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में किया गया संशोधन
अब 14-10-2023 के स्थान पर 09-03-2023 को रहेगा अवकाश
कुशीनगर! जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह,एच0जे0एस0 ने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पड़रौना के पत्र दिनांकित 09.01.2023 पर जजशिप कुशीनगर में कैलेण्डर वर्ष 2023 में पाँच दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करने के संदर्भ में जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर से विचार-विमर्श करने के पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा पूर्व में पारित प्रशासनिक आदेश दिनांकित 11.01.2023 द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में पांच दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें दिनांक 14.10.2023 दिन शनिवार को पितृ विसर्जन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना द्वारा पत्र दिनांकित 22.02.2023 द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया है कि दिनांक 14.10.2023 को माह का द्वितीय शनिवार है। जो कि अवकाश का दिन है। ऐसी स्थिति में उक्त स्थानीय अवकाश को परिवर्तित कर होली के अगले दिन दिनांक 09.03.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव समस्त वादकारी, अधिवक्तागण व सबकी सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है।उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर से विचार-विमर्श करने के पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा पूर्व में पारित प्रशासनिक आदेश दिनांकित 11.01.2023 में आंशिक संशोधन करते हुए क्रम संख्या 04 पर घोषित स्थानीय अवकाश दिनांक 14.10.2023 दिन शनिवार-पितृ विसर्जन ” द्वितीय शनिवार अवकाश का दिन होने के कारण इसके स्थान पर *दिनांक 09.03.2023- वृहस्पतिवार होली के अगले दिन* का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।तद्नुसार माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, संबंधित बार एसोसिएशन एवं अन्य स्थानीय कार्यालयों को सूचित किया जाय। इस आदेश को समस्त न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारियों के मध्य परिचालित की जाय जिससे सभी अवगत हों।


