जनता के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए आंदोलन मीम की तरफ़ से

जनता के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए आंदोलन मीम की तरफ़ से

*जयपुर राजस्थान* जयपुर 26 फरवरी को मोहम्मदी हॉस्पिटल पहाड़गंज जयपुर में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 102 यूनिट रकदान किया गया व नशा मुक्ति शिविर में 16 लोग नशा मुक्त होने के लिए रजिस्टर्ड किए गए और मौके से दवाई लेकर गए, मीम टीम ने सभी 16 लोगो के एड्रेस नोट किए और घर जाकर लगातार इनके संपर्क में रहकर इस लोगो को नशा मुक्त बनाया जायेगा ।
सुबह 10 बजे शुरु हुए कैंप में डोनर्स उत्साह के साथ आने लगे और सभी ने बढ़ चढ़कर डोनेशन में हिस्सा लिया । कारी अरशद साहब ने कुरआन की किरअत की, सामूहिक दुआ करवाई उसके बाद कैंप की शुरुआत की गई ।
मीन टीम जयपुर शहर में समाजसेवा के लिए जानी जाती है, सुबह जल्दी सारा सेटअप जमाया और 10 बजे कैंप शुरु किया गया, कैंप शुरु होते ही लोग आने लगे और पता ही नही चला कि कब कैंप का टाइम पूरा हो गया और कुल 102 यूनिट ब्लड जमा करवाया गया । सभी साथी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कैंप को कामयाब बनाने में लगे हुए थे, सभी साथियों की मेहनत रंग लाई और एक बेहद कामयाब ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ ।
मीम टीम अपने सभी मेहमानों, अपने सहयोगियों और अपने चाहने वालो का दिल से शुक्रिया अदा करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *