Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसभी पत्रकार संगठनों को एकीकृत कर आईजेए बनाकर पत्रकार हितों की लड़ाई...

सभी पत्रकार संगठनों को एकीकृत कर आईजेए बनाकर पत्रकार हितों की लड़ाई लडी जायेगी परिणाम अपने पक्ष मे होगा – घनश्याम प्रसाद सागर

सभी पत्रकार संगठनों को एकीकृत कर आईजेए बनाकर पत्रकार हितों की लड़ाई लडी जायेगी परिणाम अपने पक्ष मे होगा – घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! आजादी के बाद से आजतक देशभर के पत्रकार साथियों की दूर्दशा का अंतहीन पीडा अनवरत चला आ रहा है सत्य, न्याय और संवैधानिक हकों के लिए पत्रकार काम करता है कानून ब्यवस्था सुदृढ बनाने मे सूचना तंत्र का महत्वपूर्ण संवाहक पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है मगर अति निंदनीय है कि न तो पत्रकार के लिए कोई वजट है न सुरक्षा है और न ही कल्याण के लिए सरकार द्वारा कोई योजना है दुर्भाग्यपूर्ण है कि कि पत्रकार एक नही हुआ है इसलिए इन्हें एक कर एकीकृत ब्यवस्था बनाकर लड़ाई लडी जायेगी फौरन पत्रकार का हित सुरक्षित हो उठेगा! उक्त बाते सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठनों को एक होने पर एक आवाज पर पत्रकार साथी हडताल पर जा सकते हैं सूचना तंत्र रुक सकता है जिम्मेदार पत्रकार साथियों की हर लोकतांत्रिक मांग तत्काल पूरा करने को विवश हो सकतें है 75 साल से पत्रकार भटक रहे हैं गुंडे, माफियाओं भ्रष्टाचारियों के द्वारा उत्पीडित किए जा रहें हैं जब देश के सारे पत्रकार संगठन एकीकृत होकर एक आह्वान पर कलम रोक देंगे समाचार संग्रह करना रोक देंगे लोकतंत्र की स्वास है पत्रकारिता है जब यह स्वास रुकेगी सरकारे हिल जायेंगी धडकन बंद हो जायेगी उस समय पत्रकार की वास्तविक शक्ति, मर्यादा और महत्व तीनों जिम्मेदारों को समझ मे आ जायेगा हर मांग पूरी हो जायेगी केन्द्र सरकार और सभी राज्य सरकारों के वजह मे पत्रकार कल्याण के लिए कोई वजट नही होता तब बिना कहे बजट पास हो जायेगा सारा सुविधा पेंशन, भत्ता, वेतन कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को मिलता है चौथा स्तम्भ मीडिया को ठेंगा दिखा दिया जाता है मानो पत्रकार लोकतंत्र का हिस्सा ही नही है पत्रकार साथियों को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ मुठ्ठीभर पत्रकारों को मान्यता प्राप्त दर्जा का लालीपॉप थमा दिया जाता है बाकी 98 फीसदी पत्रकारों का मजाक उड़ाया जाता है यह सब बंद होना चाहिए इसलिए सभी पत्रकार संगठनों को एकीकृत संगठन बनाकर पत्रकार हितों की लड़ाई लडी जानी चाहिए!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे