बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

कुशीनगर जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 द्वारा दिये गए निर्देश के अनुपालन में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत आज दिनांक 20.02.2023 को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन महिला चिकित्सालय पडरौना कुशीनगर में महिला चिकित्सक डा० ज्योति सिंह की अध्यक्षता में 3 दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियो व उनकी माताओं उर्मिला देवी पत्नी टुनटुन, ग्राम बलुचहाँ पोस्ट पडरौना, गुन्जी देवी पत्नी धर्मेन्द्र चौहान ग्राम पगरा बी0 पाण्डेय देवरिया जनपद कुशीनगर आदि को उपहार स्वरूप बेबी कीट, साल एवं केक काट कर वितरण किया गया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा ( समान्य), उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर मेडिकल स्टाप प्रभुनाथ उपाध्याय, स्टाप नर्स श्रीमती प्रीति कन्नौजिया तथा जिला प्रोवेशन कार्यालय से ओमप्रकश यादव, श्रीमती बन्दना कुशवाहा, ऋषिकेश सिंह, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *