Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवालयों पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

शिवालयों पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

शिवालयों पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। महाशिवरात्रि का पर्व दिन शनिवार को काफी धूमधाम से श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने अन्न का त्याग करके दिन भर भोले शंकर की पूजा अर्चना की और ओम नम: शिवाय का जाप करते रहे।
बताते चले कि क्षेत्र के पथलेश्वर धाम छितौनी के साथ रामजानकी मंदिर नेबुआ रायगंज, शिव मंदिर नौरंगिया, प्राचीन शिवमंदिर खैरी, शिव मंदिर पटखौली, शिव मंदिर सिसवा गोइति शिवमंदिर कटाई भरपुरवा सहित गांव के सभी शिव मंदिरों में शिवलिंग का अभिषेक करने वालों की कतारें लंबी लगी रही और शाम को कीर्तन तथा देर रात जागरण से भोले बाबा का गुणगान होता रहा। महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और सुबह के चार बजते ही हर मंदिर के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे। पथलेश्वर धाम छितौनी श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें काफी इन्तजारी करने के बाद गंगाजल से शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान दूध, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल, दही, शहद तथा फल आदि अर्पित किए। और मन ही मन धूप दीप करके शिव स्रोत और शिव चालीसा का पाठ किया। व्रतधारियों को देखा गया कि आलू, कुटू का आटा, दही व मिष्ठान का भोग लगाकर व्रत भी खोला।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे