Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैंगेस्टर एक्ट के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल

गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल

गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा पुलिस ने गुरुवार को दोपहर में बभनौली बुजुर्ग से गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके उपर पनियरा थाने पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे । उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष सत्ताईस अगस्त को पनियरा कस्बे में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो गई थी। उक्त मामले में परिजनों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल संचालक, डाक्टर सहित अन्य लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था । हलाकि काफ़ी प्रयास के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था । वही कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर जेल से बाहर आ गया था। पनियरा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर आरिफ अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे