प्रसुता के मौत का विडियो वायरल का मामला, प्रशासन मे हडकंप, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

प्रसुता के मौत का विडियो वायरल का मामला, प्रशासन मे हडकंप, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर ग्राम सभा रामनगर तहसील खड्डा में हुई प्रसूता की मौत के संबंध में वायरल हो रही खबर के संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया द्वारा बताया गया कि प्रकरण की स्थलीय जांच उनके (मुख्य चिकित्साधिकारी) और उप जिलाधिकारी खड्डा द्वारा मौके पर की गई। जिसमें यह पाया गया कि प्रसूता नाम सुनीता देवी पत्नी गुड्डू भारती उम्र 33 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य उपकेंद्र दरगौली में प्रसव हेतु ले जाया गया जहां पर एएनएम की देखरेख में दिनांक 12 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता को समुचित उपचार के उपरांत व जच्चा बच्चा की स्थिति सामान्य होने पर दिन में 11:00 बजे परिजनों के अनुरोध पर ए एन एम द्वारा घर भेज दिया गया।घर पर दिन के करीब 1:00-1:30 बजे प्रसूता की स्थिति बिगड़ने के उपरांत परिजनों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लाया गया जहां सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार द्वारा जांच करने पर प्रसूता को मृत पाया गया।उक्त प्रकरण के संदर्भ में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पैसे लेने की खबरों का खंडन मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *