अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुशीनगर की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा माह सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुशीनगर की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा माह सम्पन्न

कुशीनगर! सहायक सम्भागीय अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसका समापन समारोह श्री देवीदयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महोदय कुशीनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक 04.02.2023 को सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा यातायात विभाग के 06, स्वास्थ विभाग के 04 परिवहन निगम के 06, शिक्षा विभाग के 15, एवं स्काउड गाइड के 02 कर्मचारियों का सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले कर्मचारियों को रोड सेफ्टी चैम्पियन के रूप पुरस्कृत किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों / चालको/नागरिको को सड़क सुरक्षा के नियमो तथा सुरक्षित यातायात हेतु नियमो की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुये जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में मो0 अजीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर, जिलाविद्यालय निरीक्षक कुशीनगर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, संभागीय परिवहन निरीक्षक (प्रावि०) कुशीनगर, यातायात निरीक्षक कुशीनगर, विभिन्न विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी बस / ट्रक यूनियन के पदाधिकारीगण के अतिरिक्त काफी संख्या में चालक / परिचालकों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *