जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान

जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान

कुशीनगर ! जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर बच्चों को देखा गया व स्थिति का जायजा लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि तुर्कपट्टी स्थित लोटस पब्लिक स्कूल के बच्चे उक्त फल के बीज खाने से उल्टी – दस्त की शिकायत होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद
सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर व स्वस्थ हैं।
मौके पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *