नगर पंचायत पनियरा को मिलेगी शहरी माडल की सुविधा,ज्ञानेंद्र सिंह
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पनियरा नगर पंचायत के पार्क में कार्यक्रम के दौरान पार्क और पनियरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय में सौंदर्यीकरण कार्य, प्राथमिक विद्यालय बसडीला हरिहरपुर सौंदर्यीकरण कार्य व पनियरा खास में प्राथमिक विद्यालय का सौंदर्यीकरण का कार्य एवं दो सार्वजनिक ओपन जिम कार्य का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र में दो नगर पंचायत बनाकर एक शानदार सौगात दी है। कार्यक्रम विधायक ने कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फरेंदा उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, नगर पंचायत पनियरा प्रशासक महेंद्र प्रताप सिंह, ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां, प्रधान रुपेश शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आफताब आलम ने किया।


