Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

सन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

सन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

कुशीनगर। जनपद में आये दिन आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने टीम गठित कर निर्देशित किया है कि रोस्टर अनुसार सम्बंधित थानों में अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस हेतु तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित हो कर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें, ताकि लंबित शिकायतों का निस्तारण हो सके।
जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश के क्रम में तहसीलवार नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय को नियुक्त किया गया है जो दिनांक 09-02-2023 से 24-02-2023 तंक तहसील पड़रौना, कसया,एवं हाटा अंतर्गत आने वाले थानों में शिकायतों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगीं।
इसी प्रकार पर्यवेक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा द्वारा भी दिनांक 09-02-2023 से दिनांक 24-02-2023 तंक तहसील कप्तानगंज, खडडा व तमकुहीराज अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित मामलों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें।
जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर अनुसार शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को दिए गए निर्देशो का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे