डीएम ने की आकांक्षात्मक विकास खण्ड विशुनपुरा की समीक्षा बैठक
कुशीनगर! आकांक्षात्मक विकास खण्ड-विशुनपुरा की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में की गई। आकांक्षात्मक विकास खण्ड, विशुनपुरा के प्रगति का प्रस्तुतीकरण जिला अर्थ एव “संख्याधिकारी के द्वारा की गई। खराब प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये।उक्त के अवसर पर सदर विधायक पडरौना मा0 मनीष जयसवाल द्वारा विकासखंड अंतर्गत समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया इसमें मुख्य रूप से जल निकासी एवं अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने, जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने हेतु सड़कों की खुदाई किए जाने एवं झोपड़ी में रहने वाले निराश्रित महिलाओं में आवास की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई।समीक्षा बैठक दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा दौरान गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषाहार वितरण के संबंध में जानकारी ली गई, जिस के क्रम में संबंधित द्वारा बताया गया कि पोषाहार का वितरण किया जा चुका है, स्वास्थ विभाग की समीक्षा दौरान गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी लिए जाने पश्चात खराब स्थिति वाले ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम प्रधान को आवश्यक जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव हेतु आमजन को जागरूक किए जाने का निर्देश दिए गए । इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण सहित दिए जानेवाले लाभ की जानकारी दी गई।बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा दौरान निपुण ब्लॉक के संबंध में अवश्यके जानकारी दी गई तथा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत सभी विद्यालयों में टॉयलेट का कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा स्कूलों में फर्नीचर लगने की जानकारी लेने पश्चात फर्नीचर नहीं लगने वाले विद्यालयों के ग्राम प्रधान /सचिव को तत्काल पहल कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिए गए । डीसी मनरेगा द्वारा मनरेगा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी सभी ग्राम प्रधान व सचिव को दिए गए इसके साथ ही खेल मैदान मिनी स्टेडियम, के संबंध में भी जानकारी दी गई व बताया गया कि इस ब्लॉक में पांच मिनी स्टेडियम बनाए जाने हैं जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा तथा 27 खेल मैदानों में कार्य भी शुरू किए जाएंगे । इस सम्बंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी ग्राम प्रधान सचिव से इस कार्य हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई तथा भूमि की उपलब्धता की स्थिति में प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिए गए ।इसी प्रकार जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, तथा मुद्रा लोन के संबंध में जानकारी दी गई। जिसे जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्राम प्रधान गण को बताया गया कि यदि इस योजना को लाभान्वित होने में किसी तरह की कठिनाई आ रही है तो इस से अवगत कराएं ।
जिला विकास अधिकारी द्वारा ग्राम सभाओं में कार्यरत समूह के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा समूह के माध्यम से मनरेगा का भुगतान कराए जाने की अपेक्षा की गई इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रधान गण एक बार बीसी सखियों के साथ बैठक कर वार्ता कर ले ।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा से डीसी मनरेगा जिला पंचायत राज अधिकारी जिला विकास अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


