अपने सगे भाई को गवाह बनाकर ले गया तहसील, लिखा लिया जमीन, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
कुशीनगर! पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक मामला प्रकाश में आया है जिसमे मेहदिया बुजुर्ग गांव निवासी ने अपने सगे भाई व उसकी पत्नी व गवाह पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखा लेने व विभिन्न माहयमो से विभिन्न विभिन्न सम्यो मे नगद व खाते में पैसा लेकर न देने व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है ।
थाना क्षेत्र के मेहदियां बुजुर्ग विस्वनाथ यादव ने पटहेरवा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है की उसने अपनी बहु राबड़ी देवी को जमीन देने के लिए सगे भाई रामनाथ यादव,मिना देवी पत्नी रामनाथ व धनंजय उपाध्याय को गवाह बनाकर ले गये थे इन लोगो ने कूट रचित साजिश करके कागजात तैयार कर 3/4 नo की जमीन जिसकी कीमत चालीस (40)लाख रूपये है वह अपने पत्नी मीना देवी के नाम बैनामा करा लिया जिसमे पटहेरवा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विभिन्न 419,420,406,504,506 धाराओं में रामनाथ यादव,पत्नी मीना देवी,धनंजय पर मुकदमा लिखकर जॉच में जुट गई है।


