कुशीनगर मे 2023- 24 पौधरोपण का लक्ष्य 36 लाख 19 हज़ार 516 का विभाग वार लक्ष्य निर्धारित – जिलाधिकारी
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2023- 24 हेतु प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का अनंतिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद कुशीनगर हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को वर्ष 2023- 24 पौधरोपण का अनंतिम लक्ष्य 36 लाख 19 हज़ार 516 का विभाग वार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के 27 विभिन्न विभागों को यह लक्ष्य आवंटित किया गया है।जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी संबंधित विभागाध्यक्ष उक्त निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर प्रभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध करें जिससे कि सूची का पीएमएस पोर्टल पर अपलोड व फीडिंग की कार्रवाई समय से की जा सके। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण हेतु वन विभाग की पौधशालाओं में वानिकी प्रजाति के पौधे जैसे औद्योगिक, पर्यावरणीय, फलदार एवं चारा पत्ती प्रजाति के पौधे उगाए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा खेल के मैदानों में एवं पार्कों में रिक्त जगहों पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराया जाएगा तथा मांग पत्र के अनुसार पौधे वन विभाग द्वारा विभागीय पौधशालाओं से उपलब्ध कराई जाएगी।


