Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम के नाम से जाली दस्तावेज बना वायरल करने पर मुकदमा दर्ज,जांच...

डीएम के नाम से जाली दस्तावेज बना वायरल करने पर मुकदमा दर्ज,जांच शुरू

डीएम के नाम से जाली दस्तावेज बना वायरल करने पर मुकदमा दर्ज,जांच शुरू

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विद्यालयों के अवकाश के संदर्भ में जिलाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार के हस्ताक्षर वाला जाली आदेश वायरल करने को जिला प्रशासन द्वारा बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 419 व 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा द्वारा मामले को संज्ञान में लाये जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज करने और साइबर सेल को दोषियों का पता लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जिलाधिकारी के नाम से जाली दस्तावेज बनाना और उसको वायरल करना गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे