जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों से नगर निकायों से संदर्भित योजना के संदर्भ में अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट ली गयी। इस क्रम में बिड/ टेंडर की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत परियोजना के सापेक्ष भौतिक प्रगति, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्य के सापेक्ष पूर्ण व लंबित कार्य आदि की निकाय वार प्रगति के बारे में जाना गया। जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों के शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों को जनपद में यातायात की समस्या से निजात पाए जाने हेतु पार्किंग हेतु स्थलों के चिन्हीकरण किये जाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।


