पनियरा मुजुरी चौकी इंचार्ज के खिलाफ अर्जुन निषाद ने महराजगंज SP को सौंपा ज्ञापन,भाकियू नेता की चेतावनी कार्यवाही नही होने पर विशाल धरना प्रदर्शन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन निषाद ने पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज के विरुद्ध एक शिकायतीपत्र पुलिस अधीक्षक महराजगंज को संबोधित दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि दिनांक 6/1/2023 को सायं 5बजे के करीब हमारे घर चौकी इंचार्ज मुजुरी अपने दल बल के साथ पुलिस लेकर आए और हमारी स्पेलन्ड मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या UP56M1094 जो मेरे भाई के नाम पंजीकृत हैं उसको चोरी की गाड़ी वताकर मारपीट कर घर की महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तथा मोटा रूप घूस के रूप में मांगने लगे नहीं देने पर हमारे लड़के को मारते-पीटते पुलिस चौकी पर ले गये रास्ते बीच-बीच में रोककर मारें और अन्दर बन्द कर पुलिसिया जुर्म किया। घटनाक्रम के सम्बंध में भाकियू के क्षेत्रीय नेता राम अशीष जिला महासचिव महराजगंज भारतीय किसान यूनियन को भी पिडित परिवार पत्र देकर कार्यवाही कराने का अनुरोध किया है।जिसको संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही नही होने पर विशाल धरना प्रदर्शन करने कि बात भाकियू नेता ने कहा है।


