Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार का टायर अचानक ब्लास्ट होने से कार कई पल्टी खाकर क्षतिग्रस्त...

कार का टायर अचानक ब्लास्ट होने से कार कई पल्टी खाकर क्षतिग्रस्त से एक घायल

कार का टायर अचानक ब्लास्ट होने से कार कई पल्टी खाकर क्षतिग्रस्त से एक घायल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली-भटहट मार्ग पर शराब भट्टी के पास अचानक एक कार के कई बार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होने से कार के परखच्चे उड़ गये। इसके साथ ही कार चला रहा युवक घायल हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबुल ऐन ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज पनियरा रोहित कुमार सिंह मौके पहुंचे। घायल को चौकी इंचार्ज ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नम्बर बहुत स्पष्ट नहीं हो पा रहा था लेकिन जितना स्पष्ट हो रहा था उसके मुताबिक कार का नम्बर यूपी 53 एक्यू 5064 है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का टायर अचानक ब्लास्ट होने से कार कई पल्टी खाकर क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में अकेले कार चालक था। जो घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज पीएचसी पर चल रहा था। घायल का मंजीत सिंह अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुजुर्ग का निवासी बताया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे