31 दिसम्बर को होगा जलसा
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा बैजूडेहरा में स्थित जामिया निजामिया गुलशने मदीना निसवा में जलसा 31 दिसम्बर को दिन में नौ बजे से होगा इस जलसे में निसवां मदरसे के बच्चियों के धार्मिक शिक्षा की उपाधि दिया जायेगा। इस जलसे में महिला वक्ताओं का आगमन होगा खास तौर से महिला वक्ताओं में आलिमा साजिदा शाहीन बिहार, साजिदा खानम गोरखपुर, रहमतुन निशा जे आई साहिबा गोरखपुर व सगुफ्ता ग्यास अख्तरी महराजगंज से तसरीफ ला रही हैं।उक्त मदरसे के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद इद्रीस ने बताया कि 30 दिसम्बर को जुमा के बाद ईस्लामिक धार्मिक किताब बुखारी शरीफ का आखिरी सबक भी पढ़ाया जायेगा जिसके लिए गोरखपुर से मुफ्ती अख्तर हुसैन, अजहर मन्नानी और मुफ्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही भी तसरीफ लायेंगे । मदरसे के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद इद्रीश निजामी ने कहा कि इस जलसे में अधिक से अधिक महिलाओं की आने की गुजारिश है


