Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएचसी अस्पताल मे उजागर भष्ट्राचार मामले को लेकर जिलाधिकारी से की कार्यवाही...

सीएचसी अस्पताल मे उजागर भष्ट्राचार मामले को लेकर जिलाधिकारी से की कार्यवाही की मांग

सीएचसी अस्पताल मे उजागर भष्ट्राचार मामले को लेकर जिलाधिकारी से की कार्यवाही की मांग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर बृजमनगंज।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज मे बीते दिनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने पर ग्रामीणों द्वारा काफी हंगामा करने पर तथा परिसर में खुदाई के दौरान काफी मात्रा में दवाई मिलने पर दो एएनएम तथा एक फार्मासिस्ट का ट्रांसफर कर दिया गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही से संतुष्ट न होने से ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि विनोद जायसवाल के साथ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।विनोद जायसवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट एवं अधीक्षक द्वारा सरकारी दवा को मरीजों में न बांटकर भारी मात्रा में स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर जमींदोज कर दिया गया हैं ।खुदाई के दौरान मौजूद एसीएमओ, पत्रकारों, मरीजों के सामने भारी मात्रा में जमीन से दवाईयां मिली जिसका विडियों भी वायरल हुआ मगर कार्यवाही के नाम पर मात्र फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स का ट्रांसफर किया गया न तो अधीक्षक ना ही अन्य स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।पूरा का पूरा सीएमओ कार्यालय दोषियों को बचाने में लगा है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व रविवार को सीएचसी बृजमनगंज मे अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि विनोद जायसवाल जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग एवं पुलिस फोर्स अस्पताल परिसर में मौजूद रहे।काफी हंगामा होने पर सोमवार को जांच करने के लिए पहुंचे एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जो भी जांच में दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी परन्तु विनोद जायसवाल ने कहा कि कहीं न कहीं विभाग द्वारा दोषी कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है । जांच टीम बैठाकर खुदाई कराया जाय तो अभी भी काफी मात्रा में दवाएं बरामद होगीं।इस संबंध में जिलाधिकारी महाराजगंज ने आश्वासन देते हुए कहा कि जांच टीम द्वारा करायी जाएगी जो भी जांच में दोषी पाया जायेगा उचित कार्यवाही की जायेगी ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे