Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपराली जलाने पर 405 किसानों को नोटिस

पराली जलाने पर 405 किसानों को नोटिस

पराली जलाने पर 405 किसानों को नोटिस

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर खेतो में पराली जलाने के मामले को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के खेतों में पराली जलाने पर सदर तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक सप्ताह में 405 किसानों को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।अभियान चलाकार किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद कई स्थानों पर इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तहसीलदार सदर ने बताया कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों से चार लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। जागरूकता के लिए 1200 गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को ऐसा न करने का सुझाव दिया गया, साथ ही पराली जलाने से खतों की उर्वरा शक्ति में कमी होने की जानकारी दी गई।पराली जलाने की सूचना देने और कार्रवाई करने में शिथिलता बरतने पर कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। 22 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया। सात कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। तीन कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। जबकि 110 टन पराली गोशालाओं को दी गई।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे