Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुश्ती कला से शारिरिक एंव मानशिक विकास होता है उसे संजो कर...

कुश्ती कला से शारिरिक एंव मानशिक विकास होता है उसे संजो कर रखे- कुँवर आर. पी. एन. सिंह

कुश्ती कला से शारिरिक एंव मानशिक विकास होता है उसे संजो कर रखे- कुँवर आर. पी. एन. सिंह

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। प्राचीन कला कुश्ती को बचाए रखने के लिए दंगल का आयोजन बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पहलवानों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। जिसको हम और आप सभी देखते है। यह बात मा. कुँवर आर पी एन सिंह पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार ने ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा सेखुई खास नहर चौराहा स्टिडियम में धनुष यज्ञ मेला एंव विराट दंगल के अवसर उपस्थित होकर दंगल का शुभारंभ करते हुए कही
इसी के साथ बताते चले कि पिछले चार दशक से लगातार सेखुई खास ग्राम सभा में धनुष यज्ञ मेला के अवसर पर रात में दर्शक रामलीला देखते हैं तो मेला के अंतिम दिनों में दर्शक दूर दराज से आये नामी पहलवानों की कुश्ती का आनंद उठाते है जिसके क्रम में आज नहर स्टिडियम पहुँचकर माननीय पूर्व मंत्री ने खूब बखान की और पहलवानों और आयोजकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती कला को संजोकर रखने की आवश्यकता है, इससे शारीरिक व मानसिक दोनों विकास होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की कलाओं से कम पढ़े लिखे लोग भी देश व विदेशों में अपना परचम लहराते हैं। उसके बाद उन्होंने शिवानंद गोरखपुर और लालू पडरौना का हाथ मिलाकर कुश्ती की औपचारिकता पूरी की जो बराबरी की रही उसके बाद बच्चन पडरौना और राहुल गोरखपुर की कुश्ती हुई जिसपर मंत्री ने आर पार की कुश्ती होने पर एक हजार पाँच सौ की इनाम रख दी जो कुश्ती फिर बरबरी की रही जिस कुश्ती पर बजरंगबली के नारे दर्शक लेते रहे उसके बाद मंजेश पडरौना और शिवानंद गोरखपुर, अलीहुसैन देवतहा गाया जौनपुर, सिंटू पडरौना हरिओम आगरा, अखिलेश पडरौना और संदीप चौपारण बिहार के बीच रोमांटिक कुश्ती दर्शक देखते रहे। अभिषेक सिसवा और अंगद जटहा, पवन हाटा और अमन आगरा, मंजेश पडरौना और मनोज गोरखपुर, महताब गोरखपुर और रामदेव पडरौना के प्रमुख रूप से कुल 36 जोड़ी कुश्ती दर्शको ने देखा इस दौरान मेला प्रबन्धक राजकुमार सिंह, मेला अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, सोनू सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, संदीप कुशवाहा, व्यास वर्मा, दिवाकर, नवलकिशोर पाल, शैलेश वर्मा, सुनील सिंह, प्रमोद कुशवाहा, लल्लन जायसवाल, रामबृक्ष यादव, दुर्गेश पाल, दंगल संचालक युवा नेता पन्नेलाल, श्रीनिवास सिंह, रूदल जायसवाल, नगीना, विनोद कुशवाहा, राजन सिंह कृष्णमोहन सिंह सहित मेला समित के सभी पदाधिकारी एंव दर्शक मौजूद थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे