Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपडरौना फुटबॉल क्लब द्वारा आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पडरौना फुटबॉल क्लब द्वारा आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पडरौना फुटबॉल क्लब द्वारा आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक व मौजूद अन्य।

पडरौना । फुटबॉल क्लब द्वारा स्थानीय उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना में आयोजित आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता खैराबाद और गोरखपुर के बीच खेला गया जबकि दिन के दुसरी पाली का फुटबॉल मैच मुजफ्फरपुर और बहराइच के बीच खेला गया । जिसमें खैराबाद ने गोरखपुर पर 1- 0 और मुजफ्फरपुर की टीम ने बहराइच की टीम पर 2- 0 की बढ़त बनाकर प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच गई ।
मुख्य अतिथि कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक व विशिष्ट अतिथि राजेश जायसवाल उर्फ राजू भैय्या , डा० देव शरण सिंह
आनंद उर्फ बासुकी भाई , अमित वर्मा , राजेश तुलस्यान और नुरूलैन वारसी रहे । अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । पहली प्रतियोगिता में उतरी खैराबाद की टीम कड़े मुकाबले में गोरखपुर से 1 गोल से विजई होकर प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच गई । इसी प्रकार मुजफ्फरपुर की टीम के खिलाड़ियों ने साफ टाईम से पूर्व व बाद में 1 – 1 गोल समेत कुल 2 गोल बहराइच की टीम पर दाग कर प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच गई । इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक पी एन पाठक ने कहा कि फुटबॉल से खिलाड़ी के शरीर के अंगों का सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है जिससे खिलाड़ी स्वस्थ होते हैं । इसलिए हम सभी को शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेलों में बढ़-चढ़कर रुचि लेनी चाहिए । मैच के मुख्य निर्णायक मकसुद अहमद , नन्द जी यादव , इकराम अली राजू , धर्म नाथ यादव ( आब्जर्वर ) रहे जबकि संचालन प्रदीप वर्मा ने किया । इस अवसर पर अहमद कमाल टीपू , उत्तर प्रदेश के टेनिस बाल के सचिव अतहर आलम लारी खुश्रू , अफरोज आलम मुन्ना , मनोज सिंह , सिराज अहमद, जयशंकर शंकर लाल श्रीवास्तव, मुजम्मिल हुसैन टिपू, फैजान लारी , निजामुद्दीन खां , हारून खां , समर खां, आबिद अली, शैलेश सिंह, परशु चौहान , अजिमुल्लाह खां , समीम अहमद , इरफान आलम मंटू , दीपक जायसवाल , सैफ लारी आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे