पत्रकार उत्पीड़न को लेकर जिलाधिकारी मे मिले सर्वहितकारी प्रेस क्लब के पदाधिकारी
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर! जनपद मे पत्रकार उत्पीड़न को लेकर सर्वहितकारी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मिलकर ज्ञापन सौपा और उचित कदम उठाने की मांग की! वुद्ववार को राष्ट्रीय महा संगठन सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष पं राम अधार द्विवेदी की अध्यक्षता मे महा संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन सौंपा! इस प्रतिनिधि मंडल मे तहसील अध्यक्ष हाटा अकबर अली, तहसील अध्यक्ष खड्डा लकमुद्दीन अंसारी, तहसील महासचिव दिलीप कुमार भारती तहसील सदस्य जिला पदाधिकारी अशोक सिंह, राम अवध विश्वकर्मा,राधेश्याम राजभर, दरोगा गुप्ता और सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिला मीडिया प्रभारी सहित तमाम सदस्य और पदाधिकारी शामिल रहे!


