पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो तस्करों के पैर में लगी गोली

पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो तस्करों के पैर में लगी गोली

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के नेतृत्व में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर के पास पशु तस्करों व पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की गोली से दो अंतर्जनपदीय पशु तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने पशु तस्करों के पास से दो अबैध तमंचा बरामद करते हुए उनके कब्जे से एक पिकअप पर लदे चार राशि प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त करा दिया। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक अफ़रा तफरी मची रही।सोमवार को सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा की अगुवाई में पशु तस्करों के टोह में जुटी तमकुहीराज व तरया सुजान पुलिस टीम को सूचना मिली कि हाइबे के रास्ते अंतर्जनपदीय पशु तस्कर पशुओं की खेप लेकर बिहार जाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम फोरलेन पर वाहनों की तलाशी अभियान में जुट गई। कुछ देर बाद फोरलेन के रास्ते तेज रफ्तार जा रही पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसका पीछा किया तो लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर के पास पिकअप पर सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो पशु तस्कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि इस कार्रवाई में अंतर्जनपदीय कुख्यात पशु तस्कर फैजाबाद जनपद के इनायत नगर थानाक्षेत्र के सेमरा चिखडी निवासी विनोद कुमार व तरमा खुर्द सोधियाव निवासी रामभरत को पैर में गोली लगी है। मौके से पुलिस टीम ने दो अबैध तमंचा व खोखा बरामद करते हुए घायल तस्करों के कब्जे से एक पिकअप पर लदे चार राशि प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *