Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को चेताया, लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों...

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को चेताया, लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों सडकें

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को चेताया, लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों सडकें

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क संबंधित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।विदित हो कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विभिन्न सड़कों केगड्ढामुक्ति के निरीक्षण हेतु विभिन्न अधिकारीगणों की ड्यूटी लगाई गई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मृत्युंजय कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सड़कें लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों। जहां जहां कार्य अपूर्ण हों उसे तय समय मे पूरा करें। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता द्वारा लक्षित समय तक सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का आश्वासन जिलाधिकारी को दिया गया। विदित हो कि संबंधित सड़कों के गड्ढा मुक्ति हेतु 30 नवंबर तक का लक्ष्य निर्धारित है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण व जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे