गोदाम पनियरा मे बीज नहीं मिलने से किसान जनता परेशान
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर राजकीय कृषि बीज गोदाम पनियरा में गेहूं बीज नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। किसान प्रत्येक दिन गोदाम पर जानकारी लेने आते हैं। बृहस्पतिवार को किसान गेहूं बीज के लिए बीज गोदाम पर पहुंचे, लेकिन बाद पता चला कि गोदाम में बीज नहीं है। जिससे किसान मायूस होकर अपने अपने घर चले गए।किसान रामकशुन बजरंगी सिंह, रविंद्र, सदानंद, नागेश्वर गुप्ता, गोलू यादव, महबूब अली, प्रदीप सिंह, दीपक शर्मा, मुद्रिका चौहान ने बताया कि सुबह 8 बजे से राजकीय कृषि बीज गोदाम पर पहुंचा, लेकिन यहां गेहूं का बीज नहीं मिला। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन में बीज गोदाम में उपलब्ध हो जाएगा।


