Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिजिल्स रूबेला और वीपीडी का सीएचसी पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मिजिल्स रूबेला और वीपीडी का सीएचसी पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मिजिल्स रूबेला और वीपीडी का सीएचसी पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर, जनपद के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीचक (मथौली)पर सोमवार को मिजिल्स रूबेला के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसके तहत बच्चों होने वाली पांच बीमारियां जैसे ए एफ पी,एमआर,डिप्थीरिया, परटुसीस,न्यू नेटल टिटनेस आदि का प्रशिक्षण दिया जिसमें एमओ,फार्मासिस्ट,एलटी,सीएचओ,एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान ने कहा कि अपने संबंधित क्षेत्र में आप लोगों को अगर कोई भी वीपीडी सम्बन्धी कोई भी मरीज मिले तो अपने संबंधित सीएचसी पर तत्काल सूचित करें वीपीडी के अंतर्गत 15 वर्ष तक के बच्चों का कोई भी अंग अचानक कमजोर पड़ जाना,बुखार के साथ चक्कते लाल दाना हो,किसी व्यक्ति को बुखार,गले मे दर्द,आवाज भारी होना,दो सप्ताह से खांसी होना,खांसने के तुरंत बाद उल्टी होना,नवजात बच्चे जिसे 3 दिन से 28 दिन की आयु के बीच सामान्य रूप से माँ का दूध न चूस पाना या रोना और शरीर का कड़ापन अकडाहत चमकी का लक्षण होना आदि लक्षण शामिल है तथा इस समय मौसम परिवर्तन के चलते डेंगू का फैलाव हो रहा इस लिए बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।
इस अवसर पर डब्लूएचओ मॉनिटर वशिष्ठ गिरी,अनुभव मिश्रा,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा,डॉ. सुधीर तिवारी,डॉ. विनोद गुप्ता,डॉ.सूर्यांश सिंह,चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्रा, वैक्सीन इंचार्ज राकेश मद्धेशिया,बीपीएम सुनील कुमार,आयुष्मान मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव,आदित्यनाथ सिंह,नरेंद्र सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे