Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवन क्षेत्राधिकारी पर लगा गम्भीर आरोप,शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने...

वन क्षेत्राधिकारी पर लगा गम्भीर आरोप,शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वन क्षेत्राधिकारी पर लगा गम्भीर आरोप,शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थानां क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली में एक गरीब महिला की मौत होने के बाद मृतका का लगभग 12 वर्षीय पुत्र शव का दाह संस्कार करने को लेकर परेशान हो गया । बताया जा रहा है कि मसले को लेकर ग्राम प्रधान ने वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज पनियरा से निवेदन करते हुए गरीब महिला के दाहसंस्कार के लिए लकड़ी मांग ली जिस पर वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज पनियरा जगदम्बा पाठक ने लकड़ी देने से इंकार करने के साथ ही साथ कुछ अपशब्द भी कह दिया जिससे ग्रमीणों में वन विभाग के विरुद्ध आक्रोश ब्याप्त हो गया । आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पास में स्थित एक लिंक मार्ग पर शव को रख विरोड प्रदर्शन शुरू कर दिया । कुछ घण्टे बाद पनियरा – भटहट मुख्य मार्ग पर शव रख विरोड जताने लगे ।
ग्रामीणों का आरोप रहा कि वन विभाग के लोग जब गांव के लोगो से अपना कार्य करवाते हैं तो मजदूरी पैसा देने की बजाय लकड़ी ही देते हैं और जब एक गरीब महिला के दाहसंस्कार के लिए लकड़ी मांग लिया गया तो वही विभाग स्वयं को ईमानदार बताते हुए लकड़ी देने से इंकार कर दिया ।मामले की जानकारी एसडीएम सदर मो 0 जसीम खान को हुई तो उन्होंने तत्काल वनक्षेत्राधिकारी से बात करके मामले का उचित समाधान के लिए निर्देश दिया । फिर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँच विरोध प्रदर्शन को समाम्प कराने में सफल हुए ।
इस सम्बंध में डीएफओ गोरखपुर ने बताया कि मामला गंभीर है पूरे प्रकरण को दिखवाता हूँ ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे