15 हमें वित्त आयोग को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न
नगर पंचायत फाजिलनगर, सुकरौली, व कप्तानगंज था विन्दु
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में नगर पंचायत फाजिलनगर, सुकरौली, व कप्तानगंज का 15 वें वित्त आयोग के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, , वाटर ए टी एम, विद्यालय कायाकल्प व पथ प्रकाश, नागरिक सुविधा व नाली के संदर्भ में उपयुक्त मशीनरियों के खरीददारी हेतु संबंधित अधिशासी अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव पेश किए गए जिस पर कमिटी के सदस्यों द्वारा विचार किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा व सभी संबंधित अधिशासी अधिकारीगण मौजूद रहे।


