भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने गाजीपुर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने गाजीपुर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

महराजगंज/गाजीपुर, 21 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने जनपद गाजीपुर पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री सुधीर कुमार बब्बू के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।विधानसभा पनियरा के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान आज, 21 अक्टूबर 2026 को उनके निज आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *