अधिवक्ता से हवाबाजी पड़ी भारी, सदर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर SP दफ्तर में गरजे अधिवक्ता
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सदर थाना प्रभारी निर्भय सिंह का एक अधिवक्ता से हवाबाजी करना भारी पड़ गया। विरोध में मंगलवार को जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप कर हड़ताल शुरू कर दी और एसपी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली में एक अधिवक्ता किसी मुकदमे के सिलसिले में गए थे। आरोप है कि थाना प्रभारी निर्भय सिंह ने अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हवाबाजी की। मामला चौकी तक पहुंचा तो वहां भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सिविल बार के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। सभी अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे।अधिवक्ताओं ने एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ज्ञापन सौंपकर सदर थाना प्रभारी निर्भय सिंह को तत्काल निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। बार अध्यक्षों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वहीं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने अधिवक्ताओं को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच सीओ सदर से कराई जा रही है।इस हड़ताल से आज जिले भर की अदालतों में कामकाज ठप रहा, जिससे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
